फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर किया काम : कटवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-घराण और सनीहरा पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर काम किया है। यही कारण है कि देश की जनता आंखें मूंदकर उन पर भरोसा करती है। तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत इसका एक और उदाहरण है। यह बात झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत घराण और सनीहरा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि एग्जिट पोल के सभी अनुमानों को गलत साबित करते हुए भाजपा ने इन राज्यों में जीत का परचम लहराया है। यह जीत बिलासपुर जिले और झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लिए भी खास मायने रखती है, क्योंकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके नेतृत्व में हुए इन चुनावों के नतीजों ने 2024 की पटकथा भी लिख दी है। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश और प्रदेश की तरह बिलासपुर में भी विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विपक्षी दलों ने कई तरह के हथकंडे अपनाए, लेकिन नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए इन राज्यों की जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है। इससे यह बात और बेहतर ढंग से प्रमाणित हो गई है कि 2024 में भाजपा जीत की हैट्रिक के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी। इस दौरान उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें