बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री नयनादेवी रामलाल ठाकुर ने कोठीपुरा में बन रहे एम्स का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एम्स मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि यह एक राष्ट्रीय संस्थान है और बिलासपुर जिले और खास तौर पर श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के लिए इसका खास महत्व है।
रामलाल ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने 26 दिसंबर 2015 को कैबिनेट में फैसला लेकर इस जगह को एम्स के लिए चुना था। केंद्र सरकार ने भी समय पर वित्त की व्यवस्था कर दी थी।
इस मौके पर उनके साथ जिला कांग्रेस के महासचिव संदीप सांख्यान भी मौजूद रहे। रामलाल ठाकुर ने एम्स के उपनिदेशक को निर्देश दिए कि बिलासपुर में बहुत से स्किल्ड लोग हैं। इनको रोजगार के लिए अहमियत दी जानी चाहिए। एम्स में काम करने वाले वर्करों के साथ भी उन्होंने बातचीत की। इस मौके पर राजपुरा पंचायत के उपप्रधान कुलदीप ठाकुर, पूर्व प्रधान रत्न लाल ठाकुर और जितेंद्र चंदेल व अन्य लोग मौजूद रहे।