फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र सिंह बने भाजपा झंडूता मंडल के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी कमल नयन की अध्यक्षता में भाजपा मंडल झंडूता की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

गेहड़वीं के महेंद्र सिंह को निर्विरोध भाजपा मंडल झंडूता का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया को शुरू करने से पहले झंडूता मंडल अध्यक्ष सुभाष मन्हास ने कार्यकारिणी को भंग करने का निर्देश दिया। चुनाव प्रभारी कमल नयन ने बताया कि झंडूता मंडलाध्यक्ष के पद के लिए झंडूता से दिनेश चंदेल, कोटधार से रशम सिंह चंदेल और गेहड़वीं से महेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। दिनेश चंदेल और रश्म सिंह चंदेल के नामांकन वापस लेने के बाद महेंद्र सिंह को झंडूता भाजपा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री राम प्रकाश पटियाल, पूर्व झंडूता मंडल महामंत्री दिनेश चंदेल, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरदयाल सिंह, पूर्व मंडलाध्यक्ष इंद्र सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद अनूप महाजन, भाजपा झंडूता यूथ अध्यक्ष मनोज चंदेल, कांशीराम सहित सभी बूथों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें