फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन बदलते जूनियर टी-मेट को लगा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की पंचायत डंगार के गांव जोल में बिजली बोर्ड का एक कर्मचारी विद्युत लाइन को बदलते समय करंट की चपेट में आ गया। घायल कर्मचारी की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र हंसराज गांव व डाकघर हटवाड़ तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। घायल कर्मचारी हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड डंगार जोल में बतौर जूनियर टी-मेट के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार कुलदीप कुमार सोमवार को करीब 11 बजे 11 केवी एचटी लाइन को बदल रहा था कि अचानक करंट की चपेट में आ गया। इसमें कर्मचारी की बाजू झुलस गई और शरीर पर भी जख्म हुए हैं। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। कुलदीप कुमार अपने सहकर्मियों के साथ जोल गांव में ड्यूटी पर था। दूसरे कर्मचारियों की लापरवाही से उक्त कर्मी की जान जाते बची। दूसरे कर्मचारियों ने बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान बिजली बंद नहीं की थी। इसका पीड़ित को पता नहीं था। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने कहा कि करंट लगने का मामला भराड़ी थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस प्राथमिकता के आधार पर मामले की छानबीन कर रही हैं।
बिजली बोर्ड घुमारवीं के अधिशासी अभियंता अनिल सहगल ने बताया कि लाइन की मरम्म्त के दौरान कर्मचारी को करंट लगा है। कहा कि कर्मचारी खतरे से बाहर है और जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुके हैं करंट लगने के कई मामले
घुमारवीं क्षेत्र में करंट लगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की गलती का खामियाजा तीन कर्मियों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा था। इन हादसों में दो कर्मचारी बिजली विभाग के कार्यालय से कुछ दूरी पर करंट की चपेट में आए थे। एक कर्मचारी को कुठेड़ा के पास ड्यूटी के दौरान अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें