बरठीं में पीएम का कार्यक्रम सुनते लाभार्थी और अन्य। संवाद
- फोटो : BILASPUR
बरठीं (बिलासपुर)। केंद्र सरकार का आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में गरीब कल्याण सम्मेलन का कार्यक्रम एलईडी स्क्रीन पर ग्रामीणों और लाभार्थियों को दिखाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों और योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की।
स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्वभर में अपना लोहा मनवाया है। डबल इंजन की सरकार होने के कारण झंडूता विधानसभा क्षेत्र में भी 1,000 करोड़ से ज्यादा की कल्याणकारी योजनाओं पर काम जारी है। इस मौके पर योजनाओं के लाभार्थी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के लाभार्थी मनोज कुमार, दिनेश कुमार ने कहा कि उन्हें स्वरोजगार के लिए 30-30 लाख रुपये की सहायता मिली है। निर्मला देवी, शीला देवी, रीना ने कहा कि उन्हें उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है। इसके अलावा चंपा देवी, रत्नी देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिला है। वहीं आयुष्मान योजना का लाभ पाने वाले राजा, दयानंद और राजकुमार ने कहा कि सरकार की योजनाएं गरीबी रेखा के नीचे के लोगों के लिए बहुत लाभदायक हैं। सबसे ज्यादा लाभदायक आयुष्मान भारत योजना है, जिसमें पांच लाख तक निशुल्क इलाज होता है।
इस मौके पर उपमंडल अधिकारी झंडूता कुलदीप पटियाल, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर प्राची, उपनिदेशक उद्यान विभाग डॉक्टर माला, केवीके के इंचार्ज डॉक्टर सुमन, विकास खंड अधिकारी कुलदीप सिंह, वेलफेयर विभाग के प्रभारी कमल कांत शर्मा उपस्थित रहे।