फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी लोग पौधारोपण के साथ ही वन संपदा और वन्य जीवो की रक्षा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा है कि पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए सभी लोग अधिक से अधिक पौधारोपण करें, ताकि पर्यावरण और शुद्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ ही सभी लोग वन संपदा व वन्य जीवों की रक्षा भी करें। वन क्षेत्राधिकारी रविवार की दोपहर आरक्षित इंडिया बंकी अहरोला वन चौकी क्षेत्र में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पौधारोपण करना हम सबकी जिम्मेदारी है और प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए तथा अपने आसपास के लोगों को भी पौधारोपण के प्रति जागरूक करना चाहिए। डनहोंने कहा कि पौधारोपण के साथ ही वन्य जीवों की भी रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने सभी से वन संपदा की सुरक्षा करने और पौधारोपण करने पर जोर दिया। इस मौके पर सागौन, जामुन, अर्जुन आदि प्रजातियों के करीब 20 पेड़ लगाकर वन महोत्सव कार्यक्रम को हरी झंडी दी गई। रेंजर ने बताया कि अब पूरे क्षेत्र में पौधारोपण का कार्य तेजी के साथ शुरू किया जाएगा। इस मौके पर सुल्तान जहांगीर खां, दिनेश कुमार जोशी, ठाकुर सिंह रावत, श्याम लाल गंगवार, कमल किशोर शर्मा, सलीम हुसैन, नाहिद अली, जावेद अहमद, नूरजहां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें