फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलरा में सात हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
बिलासपुर में बाबा नाहर सिंह मंदिर में माथा टेकने के लिए कतारे में लगे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर के क्षेत्रीय देवता नाहर सिंह बजिया के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी। ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की गहमागहमी दिनभर बनी रही। शाम तक करीब सात हजार श्रद्धालु बाबा जी के दरबार में शीश नवा चुके थे।
विज्ञापन

तड़के सुबह से ही श्रद्धालु का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका था। श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में खड़े होकर बाबा जी के दर्शन किए। लंबी कतारों में खड़े होकर श्रद्धालु बाबा के भजन गाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पूरा दिन मंदिर परिसर बाबा नाहर सिंह के जयकारों से गूंजता रहा। इससे पहले ज्येष्ठ माह के अन्य मंगलवार को भी बाबा नाहर सिंह के मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी संख्या रही। बिलासपुर के अलावा साथ लगते जिलों से भी क्षेत्रीय देतवा के दर्शन के लिए लोग बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें