श्री नयनादेवी जी मंदिर में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। छुट्टियों के चलते माता श्री नयनादेवी जी के दरबार में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे।
रविवार को करीब 20,000 श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी जी के दर्शन किए। सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धालुओं की भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट सुबह चार बजे ही खोल दिए। दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ फ्लाईओवर तक पहुंच गई। श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे समूहों में मंदिर में भेजा गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की।