फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दिवाली के बाद काम पर लौटने लगे लोग, बिलासपुर से 17 बसें भेजीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को दो अतिरिक्त बसों का किया था संचालन
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या को देखते हुए बढ़ाई सेवा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दिवाली का त्योहार मनाने के बाद अब लोग अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने लगे हैं। इसके चलते बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। खासकर चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में नौकरी और अन्य कामकाज के लिए जाने वाले लोगों की आवाजाही में तेजी आई है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर डिपो ने अतिरिक्त बसों का संचालन किया है। बिलासपुर डिपो की ओर से चलाए गए 17 रूट में चार बसें हमीरपुर, सात घुमारवीं, तीन भगेड़ और तीन बसें बिलासपुर से चंडीगढ़ भेजी गईं।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को भी चंडीगढ़ रूट पर दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया था। त्योहार के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निगम प्रबंधन बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटा है। निगम प्रबंधन के अनुसार आने वाले दिनों में भी यात्रियों की संख्या पर नजर रखी जाएगी। यदि बसों में भीड़ बढ़ती है तो मांग के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो। एचआरटीसी बिलासपुर डिपो के मंडलीय प्रबंधक (तकनीकी) विवेक लखनपाल ने बताया कि मंगलवार को बिलासपुर से 17 बसें भेजी गई हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी मांग के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें