फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अरुणाचल प्रदेश में झंडूता के जवान की मौत

विज्ञापन
संदीप कुमार
विज्ञापन
ऑक्सीजन का स्तर कम होने यै सांस लेने में हुई परेशानी
विज्ञापन

कल सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र के गांव खमेड़ा कलां निवासी भारतीय सेना के जवान संदीप कुमार (35) का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। संदीप कुमार पुत्र स्व. नानक चंद ग्राम पंचायत घराण के निवासी थे और वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में सेवाएं दे रहे थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। इसके चलते उनका निधन हो गया। संदीप कुमार वर्ष 2010 में भारतीय सेना की ग्रेनेडियर रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। उनके बड़े भाई भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। जवान अपने पीछे पत्नी छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संदीप कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार रात तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है। वीरवार को पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान के निधन की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें