फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए पेंशनर करेंगे संघर्ष

Sun, 20 Jul 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन स्वारघाट खंड की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य। स्रोत: एसोसिएशन।
विज्ञापन
एसडीएम के माध्यम से खंड प्रधान सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनर वेलफेयर संघ स्वारघाट खंड की बैठक में लिया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर संघ बिलासपुर के स्वारघाट खंड की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। प्रधान जगदीश दिनेश की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी पदाधिकारियों ने जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच में सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के वित्तीय लाभ न देने पर सरकार की निंदा की और अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार के संघर्ष करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में पेंशनर ने संघर्ष करने की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें सबसे पहले खंड प्रधान अपने-अपने खंड में जिला कार्यकारिणी के सहयोग से एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। उसके बाद एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यदि सरकार फिर भी मांगों को नहीं मानती है तो जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह संघर्ष 15 सितंबर के बाद होगा। पेंशनर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र ही जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच में सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के वित्तीय लाभ जारी करने का फैसला नहीं लेती है तो बिलासपुर मुख्यालय पर एक विशाल सद्बुद्धि यज्ञ किया जाएगा, जिसमें जिले के सभी पेंशनर आहुति डालेंगे। पेंशनर ने राज्य सरकार से मांग की कि संघर्ष की राह अपनाने से पहले ही उनकी मांगों को मान लें। राज्य प्रधान आत्माराम शर्मा ने एक दिन की बेसिक पेंशन आपदा हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने के निर्णय का समर्थन किया। इससे पहले बैठक में दिवंगत पेंशनर और प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति हेतु मौन रखा गया। महासचिव नरोत्तम धीमान ने एकजुट होकर पेंशनर हित में काम करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर चमन सिंह ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, संतराम कश्यप, पुरषोत्तम, भाग सिंह, देवी राम चौहान, अश्विनी कुमार, सीताराम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें