फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रोमांचक मुकाबले में समोह ने भगेड़ को दी मात

Sun, 20 Jul 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहड़वीं में शुरू हुई गेहड़वीं प्रीमियर क्रिकेट लीग
विज्ञापन

क्षेत्र की 12 टीमें ले रही लीग में भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के तहत गेहड़वीं स्कूल मैदान में रविवार को दुर्गा एजुकेशनल ट्रस्ट के सौजन्य से गेहड़वीं प्रीमियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता रत्न देव मुख्यातिथि के रूप में रहे।
विज्ञापन

शुभारंभ अवसर पर पहला मुकाबला भगेड़ और समोह के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। कांटे की टक्कर में समोह टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए भगेड़ को हराया। इस लीग में क्षेत्र की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें स्थानीय युवाओं का क्रिकेट के प्रति जुनून और उत्साह देखने को मिल रहा है। दुर्गा एजुकेशनल ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य न केवल खेल को बढ़ावा देना है, बल्कि युवाओं में आपसी भाईचारा, अनुशासन और खेल भावना को भी प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है और प्रत्येक मैच में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। मुख्यातिथि रत्न देव ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह युवाओं को एकजुट करता है और उनमें नेतृत्व व टीमवर्क की भावना को जागृत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें