- 80 साल के पेंशनरों को किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला बिलासपुर की ओर से 17 दिसंबर को बिलासपुर में अखिल भारतीय पेंशनर दिवस और वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी 80 साल की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा।
एसोसिएशन के जिला महामंत्री चेतराम वर्मा ने बताया कि समारोह हर साल की तरह लक्ष्मी नारायण मंदिर के नजदीक बस अड्डा के पास आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर आयोजित करना तय हुआ था। इसमें मुख्यमंत्री को बतौर मुख्यातिथि भाग लेने का आग्रह किया था, लेकिन उनकी व्यस्तता के चलते इसे जिला स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी खंड के प्रधान और सचिव से आग्रह किया कि 80 साल की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों की सूची उन्हें भेज दें, ताकि समारोह में उन्हें सम्मानित किया जा सके। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटियों का भी गठन कर दिया गया है। इसमें भोजन व्यवस्था में ओम प्रकाश गर्ग, मनमोहन भंडारी, पुरुषोत्तम शर्मा और राजेंद्र शर्मा, बैठने की व्यवस्था में देवेश्वर गौतम, श्याम लाल पंवर, नंदलाल राही और ओम प्रकाश मेहता, परचेजिंग कमेटी में जिला प्रधान जगदीश दिनेश, रविंद्र भट्टा, जय कृष्ण शर्मा, हुकुम सिंह ठाकुर और संत राम कश्यप और स्वागत कमेटी में जिला और प्रदेश इकाइयों के सभी पदाधिकारी सदस्य शामिल होंगे। उन्होंने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें।