फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रदेश में अगले साल से 200 अतिरिक्त योग कक्षाएं लगाएगा पतंजलि योगपीठ

विज्ञापन
विज्ञापन
- घुमारवीं में मनाया वार्षिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महासम्मेलन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

भगेड़ (बिलासपुर)। पतंजलि योगपीठ एवं भारत स्वाभिमान न्यास की हिमाचल प्रदेश इकाई का वार्षिक महासम्मेलन घुमारवीं में आयोजित हुआ। इसमें योग गुरु स्वामी रामदेव के शिष्य और पतंजलि योगपीठ एवं भारत स्वाभिमान न्यास के उत्तर-पूर्व भारत के मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश ने संगठनात्मक मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने हिमाचल के संगठन कार्यकर्ताओं को योग, यज्ञ, अध्यात्म, आयुर्वेद, संस्कृत और राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका को सुनिश्चित करने का भी मार्गदर्शन किया। प्रदेश के संगठन प्रभारी लक्ष्मी दत्त शर्मा ने प्रदेश में चल रहे योग आयुर्वेद, स्वदेशी एवं राष्ट्र निर्माण कार्यों का वृत्त प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 628 निशुल्क योग कक्षाएं चल रही हैं। साल 2023 में 485 योग शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर निशुल्क योग कक्षा संचालन में लगाया जाएगा। आगामी वर्ष में 200 अतिरिक्त योग कक्षाएं स्थापित करने के लिए प्रत्येक तहसील में एक-एक पूर्णकालिक तहसील प्रभारी की नियुक्ति की जा रही है, ताकि प्रत्येक गांव तक योग सेवा का विस्तार किया जा सके। इस कार्यक्रम के स्थानीय संयोजन का निर्वहन राजेश भारद्वाज ने किया। महासम्मेलन में जिला, तहसील और प्रांत स्तर के 530 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में परंपरागत बिलासपुरी धाम भी परोसी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें