फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह में सिर्फ 22 हजार ने ही लगवाई प्रिकॉशनरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में वरिष्ठ नागरिकों और अन्य पात्र लोगों को बूस्टर डोज (प्रिकॉशनरी डोज) लगाने की रफ्तार बहुत धीमी है। चार माह में लगभग 22 हजार वरिष्ठ नागरिकों और अन्य पात्र लोगों ने ही कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाई है। जिले में बूस्टर डोज लगाने का अभियान 9 जनवरी को शुरू हुआ था। तब से रोजाना विभिन्न केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों और अन्य पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जा रही है।
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में वरिष्ठ नगारिक सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। जिले में 71,991 वरिष्ठ नागरिकों को दोनों डोज लगाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य है, लेकिन कोरोना मुक्त होने के बाद जिले में अब वरिष्ठ नागरिक बूस्टर डोज लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस बूस्टर डोज लगाने के अभियान की रफ्तार अभी धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों की बात करें तो अभी तक सिर्फ 22,357 वरिष्ठ नागरिकों ने बूस्टर डोज लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए जागरूक भी कर रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर परमिंद्र ने बताया कि लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिले में कुल साढ़े तीन लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें