फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, दूसरी टांडा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत बद्दाघाट के कठलग गांव में दो सगी बहनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। एक की मौत हो गई जबकि दूसरी को टांडा रेफर किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों बहनों को सांप ने डसा है। मौत के कारणों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन

कठलग गांव के सदीक मुहम्मद की दो बेटियां 14 वर्षीय सोनिया बेगम और 16 वर्षीय कोमल बेगम मंगलवार रात को खाना खाने के बाद रोजाना की तरह इकट्ठी सो गईं। बुधवार सुबह जब दोनों उठीं तो उन्हें गले में दिक्कत महसूस हुई। दोनों का सांस भी रुकने लगा और उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने देखा कि एक की बाजू और दूसरी के माथे पर निशान हैं। दोनों को घुमारवीं अस्पताल ले गए जहां पर सोनिया बेगम ने दम तोड़ दिया। जबकि 16 वर्षीय कोमल बेगम को नाजुक हालत में टांडा रेफर कर दिया गया।
दोनों बच्चियों के पिता सदीक मुहम्मद दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। बीएमओ घुमारवीं डॉक्टर अभिनीत ने कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें