फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर पलथी के पास बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला किया दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पलथी के पास बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यातायात पुलिस थाना भगेड़ की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में देशराज शर्मा निवासी गांव भजवानी डाकघर औहर तहसील घुमारवीं ने बताया कि सोमवार को एक बाइक चालक ने पलथी के पास सड़क पार कर रहे जगदीश राम (80) निवासी गांव पलथी डाकघर औहर तहसील घुमारवीं को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें