बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज बिलासपुर में बुधवार को देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इस प्रतियोगिता में बिलासपुर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज बिलासपुर प्राचार्या नीना वासुदेवा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि हम सब में देशप्रेम की भावना होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रतियोगिता और गतिविधियां युवाओं को मानसिक रूप से विकसित कर मजबूत और सशक्त बनाता है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान अंजू शर्मा प्रोफेसर (हिंदी) राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय बिलासपुर, कुलदीप चंदेल पत्रकार और रत्नचंद निर्जर साहित्यकारों ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नीतिका, द्वितीय प्रियंका और तृतीय स्थान पर वैशाली रहीं। प्रथन रहने वाली विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहने वाले प्रतिभागी को क्रमश: पांच हजार, दो हजार और एक हजार की राशि और प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर प्रो. नवेंदू और मंच संचालन के रूप में गौरव शर्मा उपस्थित रहे।