-एबीवीपी का प्रदेश अभ्यास वर्ग पोंटा साहिब में आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदेश अभ्यास वर्ग पोंटा साहिब में हुआ। इस मौके पर विभाग प्रमुख, विभाग संयोजक, जिला प्रमुख, जिला संयोजक आदि संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में निखिल राजपूत को बिलासपुर का जिला संयोजक बनाया गया। हमीरपुर विभाग की संयोजक नेहा ठाकुर को बनाया गया। निखिल राजपूत ने कहा कि अभ्यास वर्ग में विद्यार्थी परिषद की वैचारिक यात्रा आयाम, कार्य, गतिविधियां, कार्यकर्ता व्यवहार, दृष्टिकोण, कार्य पद्धति, परिषद सक्रियता आदि विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी और उसका प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे और जिले में विद्यार्थी परिषद के नए आयाम स्थापित करेंगे। इस अवसर पर नागेश ठाकुर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश, प्रदेश मंत्री आकाश नेगी, प्रदेश संगठन मंत्री गौरव अत्री और अन्य उपस्थित रहे।