फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन तक मनाए जाएंगे श्री नसनादेवी मंदिर में नववर्ष मेले

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में चार दिवसीय नववर्ष मेला के लिए नगर परिषद ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। नगर परिषद की ओर से स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नववर्ष मेले 30 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक चलेंगे। इसको लेकर श्री नयनादेवी नगर परिषद ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी प्रतिमा राय, कनिष्ठ अभियंता संजीव शर्मा ने बताया कि नगर परिषद ने साफ-सफ ाई के लिए 15 अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त किए हैं। जबकि 28 कर्मचारी पहले से ही सेवाएं दे रहे हैं।
कुल मिलाकर 43 सफाई कर्मचारी नववर्ष मेला के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था संभालेंगे। उन्होंने बताया कि रास्तों, गलियों और नालियों में कीटनाशक दवाइयों और चूने का छिड़काव किया जाएगा। ताकि मेला के दौरान किसी प्रकार की बीमारियां न फैले।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर की स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त कर दिया है। जो लाइटें खराब थीं उन्हें बदल दिया गया है। ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें