फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौजूदा परिवेश में प्राकृतिक खेती समय की जरूरत : कटवाल

Thu, 23 Jan 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
झंडूता भाजपा कार्यालय में विधायक जीतराम कटवाल को मक्की का आटा देते आत्मा परियोजना जिलाधिकारी डॉ
विज्ञापन
-ज्यादा पैदावार के लालच में रासायनिक खादों और कीटनाशकों का हो रहा प्रयोग
विज्ञापन

-इससे जमीन की उर्वरकता शक्ति भी हो रही है कम
-आत्मा के जिला अधिकारी ने विधायक को दिया प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का आटा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिवेश में ज्यादा पैदावार के लालच में रासायनिक खादों और कीटनाशकों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पैदा होने वाले उत्पाद जहां कई तरह की जटिल व गंभीर बीमारियों का कारण बन रहे हैं, वहीं इससे जमीन की उर्वरकता शक्ति भी लगातार कम हो रही है।
वीरवार को आत्मा प्रोजेक्ट के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. तपेंद्र गुप्ता व उनकी टीम तथा मानव विकास संस्थान कलोल के अधिकारियों ने झंडूता में भाजपा कार्यालय में विधायक जीतराम कटवाल से मुलाकात की। उन्होंने विधायक को प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का आटा व अन्य खाद्य वस्तुएं भेंट करने के साथ ही इस विषय पर उनसे विस्तार से चर्चा भी की। जीतराम कटवाल ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक व गुणवत्तायुक्त आहार बेहद जरूरी है। पूर्व में फसलों का उत्पादन प्राकृतिक खेती से होता था। तब लगभग सभी लोग सेहतमंद होते थे और बीमारियों से भी काफी हद तक दूर रहते थे। अब रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। ऐसे में बीमारियां भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीतराम कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ व समृद्ध देखना चाहते हैं। इसी के मद्देनजर मोदी सरकार इस मसले को गंभीरता से लेकर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कारगर प्रयास कर रही है। इसके लिए अलग से बजट का प्रावधान किया गया है। प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कई परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा चुका है। किसान देश की रीढ़ हैं। उन्हें प्राकृतिक खेती को बढावा देना चाहिए। इससे किसानों की आय बढाने के साथ ही लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करके विकसित भारत के संकल्प में और भी असरदार तरीके से आगे बढ़ा जा सकेगा। इस मसले पर किसानों को जागरूक करने के लिए नियमित तौर पर सेमीनार करवाए जाने चाहिए। जल्द ही झंडूता में भी ऐसा एक सेमीनार होगा। इस मौके पर झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, पीडी शर्मा और पीआर सांख्यान आदि भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें