फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 से 23 मार्च तक मनाया जाएगा नलवाड़ी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के प्रबंधों को लेकर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में बैठक हुई। उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि 17 से 23 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले नलवाड़ी मेले में 18 से 19 मार्च तक खेल प्रतियोगिताएं, 20 से 23 मार्च तक कुश्तियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय मैराथन, वॉलीबाल, बैडमिंटन और कबड्डी की प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले में अच्छी नस्ल के पशुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुओं के मालिकों को राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग, पिट्ठू, चित्रकला आदि स्पर्धाओं का आयोजन भी मेले में किया जाएगा। मेले में साइकिल रैली तथा डॉग शो का आयोजन भी किया जाएगा। मेले में प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। कहा कि कहलूर प्रदर्शनी के माध्यम से जिले की पुरातन संस्कृति से लोगों को रूबरू करवाने का प्रयास किया जाएगा। बिलासपुर के इतिहास को पुराने व नए फोटोग्राफ के माध्यम से प्रदर्शित जाएगा।
विज्ञापन

विधायक सुभाष ठाकुर ने आह्वान किया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले को यादगार बनाने के लिए सभी लोग अपने सकारात्मक सुझाव दें।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त योगराज धीमान, एसडीएम सदर सुभाष गौतम, प्रोबेशनर अधिकारी ओशीन शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण राजिंद्र जुबलानी, उपनिदेशक बागवानी डॉ. माला शर्मा, उपनिदेशक कृषि डॉ. प्राची, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी सहित मेले से संबंधित विभिन्न समितियों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें