गेहड़वीं में आठ दिवसीय गुग्गा मेले का हुआ समापन
बड़ी माली के विजेता को मिला गुर्ज और 4100 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। प्राचीन मंदिर श्री गुग्गा जाहर वीर जी गेहडवीं में आयोजित आठ दिवसीय मेले के समापन शुक्रवार को हुआ। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दंगल का आयोजन कराया गया।
मुख्यातिथि रमेश गौतम ने कहा कि मेले के आयोजन से हमारी संस्कृति व भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। दंगल में बड़ी माली मंडी के मुकेश ध्वाला, दिल्ली के अर्जुन के बीच में हुई। इसमें मंडी के मुकेश ध्वाला ने जीत दर्ज की। उन्हें इनामी राशि 4100 रुपये व गुर्ज दिया गया। उपविजेता को 3100 रुपये की राशि प्रदान की गई। छोटी माली की समोह के प्रिंस, मंडी के सिद्धार्थ ध्वाला के बीच हुई। इसमें समोह के प्रिंस ने जीत दर्ज की। उन्हें इनामी राशि 3100 रुपये व गुर्ज प्रदान किया गया। उपविजेता को 2100 रुपये की राशि प्रदान की गई।
इस मौके पर प्रधान प्यार सिंह,उप प्रधान सुनील नड्डा,बीडीसी सदस्य राजेश चंदेल, संजीव महाजन सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने मेला कमेटी को 21 हजार की राशि भेंट की।