फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रभावितों को भोजन उपलब्ध करा रही मां की रोटी रसोई

विज्ञापन
विज्ञापन
-उपमंडल सदर में राहत शिविरों में रह रहे 91 आपदा प्रभावित लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रेडक्रॉस सोसाइटी और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से प्रशासन आपदा प्रभावितों के लिए मां की रोटी सामुदायिक रसोई का संचालन कर रहा है। इसके तहत राहत शिविरों में रह रहे प्रभावितों को दोपहर और रात्रि भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

भारी बारिश लोगों पर विपदा के रूप में कहर ढाह रही है। बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। उन्हें अपने असुरक्षित घरों को छोड़ कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास और भोजन की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन, रेडक्रॉस सोसाइटी, बंगलुरु की आश्रय आस्था ट्रस्ट के पुनीत और सुखविंदर, दिल्ली की मातृशुद्धा संस्था द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। आश्रय आस्था ट्रस्ट बंगलुरु की ओर से दाल, चावल, आटा, तेल आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। मातृशुद्धा संस्था दिल्ली की ओर से अन्य खाद्यान्न का प्रबंध किया जा रहा है। भोजन को पकाने के बाद उसे प्रभावितों तक पहुंचाना और वहां वितरित करने की जिम्मेदारी जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव अमित कुमार और उनकी टीम निभा रही है। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि उपमंडल सदर के चांदपुर में बेलना ब्राह्मण में 18, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्ह बुलाणा में 45, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में 20 और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेरिया में 8 प्रभावित लोग आश्रय प्राप्त कर रहे हैं। कुल 91 प्रभावितों के लिए प्रतिदिन दोपहर और रात्रि के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग इस पूरी प्रक्रिया में केंद्रीय धुरी के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें