फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घंढीर और बल्हसीणा में बताईं मोदी सरकार की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- झंडूता विधानसभा में हो रहे विकास के नए आयाम स्थापित : कटवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्र में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में भारत संकल्प यात्रा के आठवें दिन का आयोजन झंडूता विधानसभा की घंढीर और बल्हसीणा पंचायतों में हुआ।
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों में विधायक जीतराम कटवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन कार्यक्रमों में मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को यात्रा पर चले रथ में दिखाने के बाद विधायक जीतराम कटवाल ने आम जनता को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही इन योजनाओं से वंचित परिवारों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। सड़कों का नेटवर्क मजबूत करने और करोड़ों रुपये की लागत से बागछाल और नंद-नगरांव जैसे बड़े पुलों के निर्माण के साथ ही कई अन्य विकासात्मक परियोजनाओं का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के सहयोग से ही संभव हो रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने झूठी गारंटियों से केवल लोगों को ठगने का काम किया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह आने वाले समय में हिमाचल की जनता भी कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पार जनसमर्थन के साथ सरकार बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें