फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की सत्ता में बैठे भाजपा नेता राजनीतिक इतिहास से अनभिज्ञ : रामलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले, वास्तविक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर कर रहे प्रचारित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्र की सत्ता में बैठे भाजपा के बड़े-बड़े नेता भारत के आजाद होने के राजनीतिक इतिहास से अनभिज्ञ हैं। इस कारण ही वह विभिन्न अवसरों और समय पर अपनी सुविधानुसार घटनाओं के वास्तविक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रचारित करते रहते हैं। यह बात पूर्व मंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर सरकार और उसके बड़े-बड़े नेता जहां एक ओर देश हित में सैकड़ों ऐतिहासिक कार्य और निर्णय करते हैं। वहीं ऐसा करते समय उनसे कभी कोई भी भूल नहीं हुई, इसकी गारंटी किसी के पास नहीं है। भविष्य में आने वाली पीढि़यां सरकारें और नेता उस समय के राजनैतिक वातावरण के अनुसार पिछली सरकारों और नेताओं की किन्हीं कथित गलतियों का आकलन करते हैं, लेकिन जिस समय वह घटनाएं हुई उस समय की परिस्थितियों के अनुरूप उनके द्वारा लिए गए निर्णय उन नेताओं की विवशता और सर्वोत्तम विकल्प भी हो सकते हैं। आज तो केंद्र में बैठे नेताओं को प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू द्वारा किए गए कार्य उन्हें गलतियां लग रही हैं और उन्हें प्रचारित करके आनंद अनुभव कर रहे हैं, लेकिन गहराई में जाएं बिना पूर्व नेताओं को दोषी ठहराना केवल अपनी सूझबूझ के दिवालियेपन को ही प्रदर्शित करता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कभी भी भूल नहीं की है। वास्तव में उन्होंने संक्रमण और भीषण संघर्ष काल में जो निर्णय किया था उसी का परिणाम है कि आज कश्मीर का दो तिहाई भाग भारत में है। अन्यथा पाकिस्तान द्वारा राष्ट्र संघ में पैदा की गई परिस्थितियों के परिणामस्वरूप संभवत सारा कश्मीर ही भारत के हाथ से निकल गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें