फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने जलभराव क्षेत्र का भ्रमण कर अधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर में भाखड़ा डैम पर नदी के बढ़े जलस्तर और बहाव को देखते राज्यमंत्री बलदेव सिंह औल? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख मंगलवार की दोपहर के बाद नगर की भाखड़ा डैम पहुंचे और जल स्तर का जायजा लिया। उन्होंने नहर विभाग के अधिकारियों को बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नयागांव बाईपास पर पहुंचकर पानी की निकासी वाले मामले को देखा और खेतों में जलभराव की स्थिति देखी। उन्होंने हाईवे निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह तत्काल पानी की निकासी कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम अशोक कुमार चौधरी को भी हिदायत दी कि वह किसानों की समस्याओं का समाधान शीघ्रता के साथ कराएं। इसके बाद राज्यमंत्री ने रतनपुरा, हामिदनगर, नबाबगंज, मानपुरओझा आदि गांवों का भी भ्रमण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह पानी की निकासी कराएं, ताकि लोगों को अधिक नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने राजस्व कर्मियों से नुकसान का आकलन शीघ्र करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अशोक कुमार चौधरी, सीओ विद्या किशोर शर्मा, कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, गुरकीरत सिंह औलख, हरजीत सिंह, ग्राम प्रधान सुखविंदर सिंह, दलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें