बैडमिंटन में कन्या पाठशाला ने मारी बाजी, आज होगा खंड स्तरीय खेलों का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में चल रही छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में कई रोमांचक मुकाबले हुए। तीसरे दिन मंगलवार को अधिकतर प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। साथ ही विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में वॉलीबाल के फाइनल मैच में मिनर्वा ने समोह को हराया। कबड्डी के सेमीफाइनल मैच में कुठेड़ा ने समोह को शिकस्त दी। बैडमिंटन के फाइनल मैच में कन्या पाठशाला घुमारवीं ने मिनर्वा को हराया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छत में कबड्डी के मैच में दसलेहड़ा ने मुडखर को 40-36, सुन्हाणी ने कपाहड़ा को 39-22 से मात दी। कबड्डी के सेमीफाइनल मैच में बरठीं ने दसलेहड़ा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वॉलीबाल के मैच में बरठीं ने कपाहड़ा, तलाई ने गालियां को हराया। बैडमिंटन के मैच में घंडीर ने बरठीं, कोसरियां ने नघ्यार, छत ने गालियां और कपाहड़ा ने तलाई को हराया। खो-खो में दसलेहड़ा ने गालियां, कपाहड़ा ने कोसरियां को शिकस्त दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में कबड्डी के फाइनल मैच में बल्हचुराणी विजेता और ग्वालमुथानी उपविजेता रहा। वॉलीबाल के फाइनल मैच में कुहमंझवाड़ विजेता और ग्वाल मुथानी उपविजेता रहा। बैडमिंटन के सेमीफाइनल मैच में कुहमंझवाड़ ने कन्या पाठशाला बिलासपुर, कंदरौर ने घाघस को हराया। खो-खो के सेमीफाइनल मैच में बल्हचुराणी ने कुहमंझवाड़ और कन्या पाठशाला बिलासपुर ने घाघस को हराया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जकातखाना में बैडमिंटन के मैच में जकातखाना ने कोठीपुरा को हराया। वॉलीबाल के मैच में कोठीपुरा ने जकातखाना और नम्होल ने रघुनाथपुरा को हराया। खो-खो में स्वाहण ने दयोथ, रघुनाथपुरा ने बड्डू डढोग को हराया। वॉलीबाल के फाइनल मैच में कोठीपुरा ने नम्होल को हराया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाखड़ा में कबड्डी के फाइनल मैच में नैहल ने टोबा को हराया। खो-खो के फाइनल मैच में तरसूह ने नागेठाकुर को हराया। वॉलीबाल के सेमीफाइनल मैच में भाखड़ा ने मजारी को हराया। बैडमिंटन के मैच में तरवाड़ ने भाखड़ा को हराया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छकोह में प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबाल के पहले सेमीफाइनल में छकोह ने सिकरोहा और दूसरे सेमीफाइनल में पंजगाईं ने दसगांव को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खो-खो में धार टटोह ने रानीकोटला को हराया। बैडमिंटन में छकोह ने जुखाला और कबड्डी में छकोह ने मलोखर को हराया।