घुमारवीं (बिलासपुर )। मिनर्वा शिक्षण संस्थान ने जेईई और नीट परीक्षा पास कर आईआईटी, एनआईटी और एमबीबीएस के लिए चयनित विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में मिनर्वा संस्थान से कोचिंग लेकर 2021 की जेईई की परीक्षा पास करने वाले 16 और नीट परीक्षा को पास करने वाले 29 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
समारोह में होनहार विद्यार्थियों के अभिभावक भी शामिल हुए। समारोह में संस्थान के संचालक परवेश चंदेल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने आईआईटी और एनआईटी के लिए चयनित दीक्षांत, विश्रुत, आदित्य भानु गर्ग, अक्षांत वर्मा, अंशुल, दिव्या, आयुष, ऋषभ खरियाल, संकल्प, अभिनव, अखिलेश चौहान, अमन सिंह, शुभम, अंशु, सात्विक राजन, अभिषेक शर्मा को सम्मानित किया। नीट परीक्षा पास कर एमबीबीएस के लिए चयनित हुए ध्रुव, आलोक, सृजन शर्मा, अर्षिता, अंजलि, मनीष, दिव्यांशी, दीया, निधि, गौरव, हर्षित मिश्रा, श्रेया मल्होत्रा, मयंक, कशिश, एंजेल, मोनिका, इवानी गुलेरिया, सूर्यांश, अमृता, प्रशांत, शशांक, नेहा, आयुषी, आकांक्षा, रघुवेंद्र, तरुण, पीयूष, स्वाति मिश्रा, आकांक्षा, सिया तुली को भी सम्मानित किया।