-नलवाड़ मेला मोरसिंघी की अंतिम संध्या अमित मीतू, निशा शर्मा के रही नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। मोरसिंघी नलवाड़ मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर अमित मीतू और निशा शर्मा ने दर्शकों को खूब नचाया। उन्होंने करीब तीन घंटे तक अपने गानों पर दर्शकों को झूमने के लिए विवश कर दिया। अंतिम संध्या पर राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने मेला आयोजकों को 15 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की।
मेला कमेटी प्रधान राहुल चौहान ने मुख्य अतिथि सुनील कुमार शर्मा का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सुनील कुमार ने मेला प्रधान और कमेटी को सफल आयोजन की बधाई दी। कहा कि ऐसे प्रोग्राम से आपसी भाईचारा बढ़ता है। लुप्त होती संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में हिमाचल की कलाकार निशा शर्मा ने ऐसा रंग जमाया कि पूरा पंडाल मस्ती में झूम उठा। उन्होंने पहाड़ी पंजाबी और हिंदी गानों पर अपनी प्रस्तुति दी। स्टार नाइट के सुपर स्टार पहाड़ी गायक अमित मीतू के मंच पर आते ही दर्शकों ने खूब पटाके चला कर उनका स्वागत किया। पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने मेरे हिकडुये, कालजु ये पीड़, सोहना सुणख्खा, ढोल गले जो, धुडू जोगी, बंद बोतले, सिरे पीड़, कजो ब्याही, रोई रोई गोरी, गुड़ नाल इश्क मीठा, मेरे शराबनुया, बोतल रह गई ठेके आदि गाने गा कर खूब धमाल मचाया।