फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सरस्वती विद्या मंदिर और डीएवी स्कूल में ज्ञान दीक्षा संस्कार का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
-विद्यार्थियों को दी गायत्री मंत्र की दीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोड़ा सेक्टर बिलासपुर और डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में ज्ञान दीक्षा संस्कार का आयोजन किया गया, ताकि विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व को परिष्कृत कर उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सके। संस्कार का आयोजन गायत्री परिवार द्वारा करवाया गया।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों को गायत्री मंत्र की दीक्षा दी गई। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया। यज्ञ में विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधरोपण करने, उन पौधों का संरक्षण करने और आलस्य प्रमाद जैसे दुर्गुणों से दूर रहने का संकल्प लिया। गायत्री शक्तिपीठ से कुलवंत ने विधिवत रूप से ज्ञान दीक्षा संस्कार करवाया। उन्होंने सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों से अनुरोध किया कि विद्यार्थियों के हित में ऐसे ज्ञान दीक्षा संस्कारों का आयोजन अपने संस्थानों में करवाएं। ज्ञान दीक्षा संस्कार का उद्देश्य विद्यार्थियोंं का भावनात्मक विकास और उनमें सकारात्मक निरंतर ऊर्जा की निरंतर वृद्धि करना है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा गायत्री शक्तिपीठ के जिला संयोजक आरके टंडन ने सभी मुख्याध्यापकों और प्रधानाचार्य से अनुरोध किया कि साल 2023 में आयोजित की जा रही भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के लिए तैयार की गई विद्यार्थियों की नामांकन सूचियां जल्दी ही भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें