फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सड़क को खुलवाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
-लंझता में अवैध अतिक्रमण सड़क के विस्तारीकरण में बन रहा बाधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत लंझता पंचायत के ग्रामीणों ने पिछले पांच माह से बंद पड़ी सड़क को खुलवाने के लिए एसडीएम झंडूता गौरव चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ भूमि मालिकों ने कई स्थानों पर अतिक्रमण और अवैध कब्जा कर लिया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान प्रतिमा चौहान की अध्यक्षता में वीरवार को ग्रामीण एसडीएम से मिले। ग्रामीणों ने लेठवीं से लंझता बेला तक जाने वाली सड़क का सीमांकन करने और उसे फिर से खोलने की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि लंझता बेला सड़क पिछले 5 माह से बंद है। इस कारण उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में सड़क की कुल चौड़ाई 36 फुट थी, लेकिन कुछ भूमि मालिकों द्वारा कई स्थानों पर अतिक्रमण और अवैध कब्जा कर लिया है। अब वह लोग लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे जल निकासी और सड़क विस्तारीकरण जैसे कार्य में हस्तक्षेप कर रहे हैं ,जबकि इस सड़क का भुगतान कई बार संशोधन के अनुसार भूमि मालिकों को किया जा चुका है। इसके बावजूद वह उक्त रिकॉर्ड के अनुसार सड़क की चौड़ाई बढ़ाए जाने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों ने कहा कि नाबार्ड के तहत अपग्रेड की जा रही इस सड़क के विस्तारीकरण पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। भारी बारिश के कारण सड़क के किनारे बार-बार हुए भूस्खलन के कारण बीते 16 जुलाई को लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क को बंद कर दिया गया था, जबकि भूस्खलन की जगह पर सड़क को बनाए रखने के लिए सुरक्षा दीवार की आवश्यकता होती है, लेकिन आसपास के भूमि मालिकों के अवैध कब्जों के कारण लोक निर्माण विभाग ऐसा करने में असफल रहा है। स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और मरीजों सहित क्षेत्र के करीब दस हजार लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम से आग्रह किया कि लोगों को इस समस्या से शीघ्र छुटकारा दिलाया जाए। एसडीएम ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि सड़क का सीमांकन करवाने और उसे एक सप्ताह के अंदर पूरा करवाने के आदेश जारी किए जाएंगे, ताकि सड़क का कार्य कर जल्द पूरा हो सके और लोगों को समस्या से निजात मिल सके। इस मौके पर शशिपाल, राजेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सेवानिवृत्त कैप्टन राम किशन, कैप्टन अवतार सिंह, सूबेदार राजेंद्र कुमार, दलीप सिंह, सावित्री देवी, कमलेश कुमारी, मेहर सिंह और सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें