फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने गोबिंद सागर झील में लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सुंदरनगर के चलेली गांव के एक व्यक्ति ने गोबिंद सागर झील में छलांग लगी दी। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। सदर थाना में इस संदर्भ में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली कि किसी व्यक्ति ने गोबिंद सागर झील में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला गया और जब उसे अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि मृतक की पहचान सुंदरनगर के चलेली गांव के रमेश चंद (39) पुत्र डंडू राम के रूप में हुई है। वह बद्दी में पलंबर की नौकरी करता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी है। वहीं सदर थाना में इस संदर्भ में केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें