फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में शतायु 92 तो 85 ऊपर के 4248 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों आयु वर्ग में महिलाओं की अधिक संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए लोकसभा चुनाव में जिले के शतायु और अस्सी वर्ष से अधिक आयु के मतदाता भी अपना योगदान देने के लिए उत्साहित हैं। जिले में 85 वर्ष और इससे अधिक, 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं में महिला मतदाता की संख्या अधिक है। जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 4248 मतदाता शामिल हैं, जिसमें 2603 महिला और 1645 पुरुष मतदाता हैं। वहीं, 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कुल 92 मतदाता हैं। इनमें 22 पुरुष और 70 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन क्षेत्रों में अस्सी वर्ष के मतदाता
झंड़ूता
392 पुरुष
595 महिला
घुमारवीं

453 पुरुष
920 महिला
बिलासपुर

438 पुरुष
653 महिला
श्री नयना देवी

340 पुरुष
365 महिला
100 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के मतदाता
झंड़ूता
3 पुरुष
16 महिलाएं
घुमारवीं
5 पुरुष
24 महिलाएं
बिलासपुर
9 पुरुष
17 महिलाएं
श्री नयना देवी
5 पुरुष
13 महिला
पोस्टल बैलेट की मिलेगी सुविधा
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान 85 वर्ष से अधिक आयु, दिव्यांग जो 40 फीसदी से अधिक निःशक्तता रखता हो एवं कोविड-19 से ग्रसित मतदाताओं को घर पर ही पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें