-पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को पुलिस लाइन बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान डॉ. रवींद्र कुमार ठाकुर ने की। इस दौरान पेंशनरों की समस्याओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि पुलिस मुख्यालय शिमला से सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रति जारी आदेशों की स्थानीय पुलिस की ओर से सख्ती से पालना की जाए। किसी भी सेवानिवृत कर्मचारी और अधिकारी के स्वर्गवास होने पर उसके सम्मान में अंतिम संस्कार के लिए शोक सम्मान संबंधित थाना से शीघ्र उपलब्ध करवाना। 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों की वेतन निर्धारण के मामलों का निपटारा शीघ्र किया जाए। इसके अलावा बैठक में तय किया गया कि 75 साल पूरे कर चुके सेवानिवृत कर्मचारियों और अधिकारियों को संघ की ओर से स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। साल में जो चार त्रैमासिक बैठकें होंगी। हर एक उपमंडल में एक बैठक आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन की अगली बैठक श्री नयना देवी जी में 8 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।