31 वें घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल फेम अक्षमा चौधरी के नाम रही। उन्होंने ने एक से बढ़ कर एक गाने पेश कर लोगों को जमकर नचाया। वहीं लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या में खूब रंग जमाया।
कार्यक्रम में परिवहन मंत्री जीएस बाली मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। अक्षमा चौधरी ने कार्यक्रम का आगाज सूफियाना कलाम सजदा तेरा सजदा... से किया इसके बाद उन्होंने इश्क सूफियाना...,राम चाहे लीला चाहे लीला चाहे राम...,कैसी पहेली है ये कैसी पहेली है जिंदगानी..., कमली.., दम मारो दम.., दमादम मस्त कलंदर..., जो भेजी थी दुआ.. मैं तेनू समझावां... आदि गाने पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर किया।
इससे पहले उभरते हुए स्थानीय कलाकार सौरभ ने सोनिये तेरे नाल..., सुनीता कुमारी ने तेरे नैना दगाबाज रे..., जबकि नन्हीं कलाकार वंशिका ने प्रेम रतन धन पायो गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर किया। आशीष म्यूजिकल के जगदीश कुमार ब्रह्मी देवी, भीमाकाली म्यूजिकल ग्रुप सराहन ने भी कार्यक्रम पेश किए।
इस मौके पर सदर के विधायक बंबर ठाकुर, मेला कमेटी अध्यक्ष गीता महाजन, पार्षद श्यामलाल शर्मा ने भी मंच पर जमकर डांस किया। इससे पूर्व मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री जीएस बाली मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी सदर विधायक बंबर ठाकुर ने कलात्मक ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।
इस अवसर पर नगर परिषद और मेला कमेटी अध्यक्ष गीता महाजन, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार शर्मा पार्षद राकेश चोपड़ा, श्याम शर्मा, अमृता शर्मा, प्रोमिला रतवान, सरिता बंसल, रंजीत सिंह, व्यापार मंडल प्रधान हेमराज सांख्यान, अध्यक्ष सतपाल, पूर्व पार्षद विनोद शीला, निशा शर्मा, रविंदर सिंह, लिल्ली, राजपाल उप्पल, प्रकाश चंद महाजन और अनिल मिंटू उपस्थित थे। परिवहन मंत्री जीएस बाली और सदर विधायक बंबर ठाकुर ने अपने संबोधन में लोगों को मेले की शुभकामनाएं दी ।