फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ साल पहले बावड़ी में डूबा था बेटा, अब मां चढ़ी अग्निकांड की भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ साल पहले बावड़ी में डूबा था बेटा, अब मां चढ़ी अग्निकांड की भेंट
विज्ञापन

निर्मला देवी के दूसरे बेटे को कुछ माह पहले मिली थी नौकरी
पाई-पाई जोड़कर संजोए थे बेटे की शादी के सपने, अग्निकांड से मातम का माहौल
सुभाष कपिल
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत विजयपुर में शुक्रवार को हुए अग्निकांड में एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। नरोत्तम दत्त की 65 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी की मौत से मातम का माहौल है।
निर्मला देवी के एक बेटा और एक बेटी है। एक बेटे की कुछ साल पहले बाबड़ी में डूबकर मौत हो गई थी। नरोत्तम दत्त पेंटर का काम करता है। पत्नी निर्मला देवी ने पाई-पाई जोड़कर बेटे की शादी के सपने संजोए थे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। घर में रखा सारा सामान अग्निकांड की भेंट चढ़ गया। अनाज, नकदी, गहने, कपड़े जलकर राख हो गए। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

अभी कुछ माह पहले ही बेटे महेंद्र कुमार को बैंक में नौकरी लगी थी। मां बहुत खुश थी, उसकी शादी के लिए पाई-पाई जोड़ रही थी, लेकिन अग्निकांड ने सारे सपने चूर कर दिए। बेटी की पहले ही शादी कर दी है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सतीश कुमार, उपप्रधान श्याम लाल बैंस, जिला परिषद सदस्य शैलजा शर्मा, बीडीसी रीना देवी, वार्ड सदस्य सुभाष चंद, सपना देवी ने संवेदना प्रकट की है। उधर, थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें