श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। कोट गांव में भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन का निर्माण कर रही कंपनी के एक मजदूर ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र पटेल पुत्र धनेश प्रसाद निवासी वार्ड नंबर-1 खलवा खाफ टोला नोका नोतन दुबे पश्चिमी चंपारण बिहार का रहने वाला था। वह रेलवे लाइन का निर्माण कर रही कंपनी में मजदूर था। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिन से वह काम पर नहीं कर रहा था। उसने ठेकेदार को बताया था कि उसकी तबियत ठीक नहीं है। रविवार को ठेकेदार को पता चला कि कोट गांव के जंगल में एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ है। जब ठेकेदार अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा तो पता चला कि वह राजेंद्र पटेल है। उसने गमछे से फंद लगाया था। ठेकेदार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा। पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर भेजा गया। डीएसपी श्री नयनादेवी जी पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।