- शिवा कॉलेज में हुआ फ्रेशर पार्टी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी और न्यू हर्ब के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इंस्टीट्यूट के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि दोनों संस्थाओं के बीच इस समझौते से विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को लाभ मिलेगा।
फ्रेशर पार्टी में कुमकुम चंदेल और शुभम को मिस और मिस्टर फ्रेशर चुना गया। कंगना और प्रतीक को मिस और मिस्टर पर्सनालिटी और हर्षिता ठाकुर, रचना और सूर्यांश को मिस और मिस्टर ऑलराउंडर चुना गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें नाटी, भंगड़ा नाटक और फैशन शो आयोजित किए गए। कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रो. नेहा गुप्ता, भूमिका ठाकुर, दीक्षा मल्होत्रा और शिल्पा ठाकुर ने बतौर जज भूमिका निभाई। इस दौरान हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के तहत मेरिट में आए हुए छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इसमें डी-फार्मेसी के दो छात्र और बी-फार्मेसी के 22 छात्र छात्राएं सम्मिलित थी। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉक्टर विनोद कुमार गौतम, न्यू हर्ब संस्थान की प्रबंधक ज्योति जोशी, और डॉ. अवनीत गुप्ता मौजूद रहे।