कोमल ने प्रदेश भर में सेमेस्टर परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान
-शिवा इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों का सेमेस्टर परीक्षा में रहा शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के जून 2023 सेमेस्टर परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। परीक्षा में दूसरे सेमेस्टर से कोमल शेखर ने सातवां स्थान हासिल किया।
इसके अलावा चौथे सेमेस्टर से हिमांशु ने नौवा, छठे सेमेस्टर से अरुण ठाकुर ने पांचवां, आस्था, अंजना देवी, अंशिका ठाकुर ने सातवां, आठवें सेमेस्टर से कृतिका ने दूसरा, अनु शर्मा और इंदु शर्मा ने चौथा, किरण बाला और प्रिया शर्मा ने सातवां, पूजा ने नौवां और सोनल ने एचपीटीयू में दसवां स्थान हासिल किया। बच्चों की सफलता के लिए शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा और कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार गौतम ने बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में छात्र-छात्राओं का यह प्रदर्शन विकसित भारत और बेहतर समाज को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में पाठ्यक्रम क्रियाकलापों के अलावा उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों पर भी लगातार ध्यान दिया जाता है। विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी पढ़ाई नहीं, बल्कि भावनात्मक, कॅरिअर काउंसलिंग और व्यक्तिगत परामर्श भी दिया जाता है। ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।