फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में जेएनवी बिलासपुर की टीम विजेता

Sun, 08 May 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चे खो खो प्रतियोगिता के दौरान ग्रुप फोटो में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा बिलासपुर में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-19 में जवाहर नवोदय विद्यालय बिलासपुर की टीम विजेता बनी। जबकि चंबा की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन पर एसडीएम सदर हरीश गज्जू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। तीन वर्गो में आयोजित हुई इस स्पर्धा में अंडर-14 में जवाहर नवोदय विद्यालय सोलन की टीम विजेता जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय बिलासपुर की टीम उपविजेता रही।

अंडर-17 में भी जवाहर नवोदय विद्यालय सोलन की टीम विजेता बनी। जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय बिलासपुर की टीम ने उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा। इ मौके पर आयोजित समारोह में स्कूल की छात्राओं ने समूह गान प्रस्तुत किया। छात्राओं ने कांगड़ा का लोकनृत्य (झमाकड़ा) की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कश्मीरी नृत्य ने भी दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी। प्राचार्य एसके भट्ट ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना के उद्देश्य बताए।

खेलों से होता है सर्वांगीण विकास: गज्जू
खेल प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसडीएम सदर डॉ. हरीश गज्जू ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद स्पर्धाओं में भाग लेने से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है। इस मौके पर उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने का भी आह्वान किया।

जेएनवी का परीक्षा परिणाम घोषित
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा (बिलासपुर)में छठी कक्षा के लिए ली गई परीक्षा में ए-1112, ए-1155 और ओ-3384 रोल नंबर वाले छात्रों सहित 80 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य एसके भट्ट ने जानकारी देते हुए परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें