फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से डंगे से लटका टेंपो, एनएच पर पूरी रात लगा जाम

विज्ञापन
स्वारघाट में जाम को बहाल करते पुलिस कर्मी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। वीरवार देर रात नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से करीब 3 किलोमीटर दूर पंजपीरी में ईंटों से भरे एक टेंपो की ब्रेक फेल हो गई। टेंपो पहले एक पत्थर से टकराया और बाद में डंगे पर आधा हवा में लटक गया। गनीमत रही कि हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार चालक ने छलांग लगा दी। इससे वह सुरक्षित बच गया। हालांकि उसे मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते जाम पांच किलोमीटर तक लग गया। पुलिस थाना स्वारघाट की टीम पूरी रात जाम को खुलवाती रही। पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एचआरटीसी और प्राइवेट बसें, सैकड़ों ट्रक, सब्जी व सेब से लदे वाहन, टूरिस्ट वाहन जाम में फंसे रहे। शुक्रवार सुबह पुलिस ने पूरी तरह से यातायात बहाल किया। डीएसपी श्री नयनादेवी जी पूर्ण चंद ने बताया कि एनएच पर पुलिस टीम हादसे के बाद लगातार यातायात बहाल करने में जुटी रही। शुक्रवार सुबह पूरी तरह यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें