फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और बस में टक्कर, आईटीआई प्रशिक्षु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के अंतर्गत भदरेट गांव के पास बाइक और बस में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार आईटीआई प्रशिक्षु की मौत हो गई। पुलिस ने घुमारवीं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे भदरेट के पास बाइक और बस में टक्कर हो गई। लोगों ने घायल बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान दिनेश कुमार (21) पुत्र मनोहर कुमार निवासी गांव हम्बोट तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वह आईटीआई का प्रशिक्षु था। वह अपने मामा के घर भराड़ी में रहता था। बुधवार को बाइक पर सवार होकर बम्म की ओर जा रहा था। इसकी पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें