बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में दो माह पहले लगाई गई सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई है। चार दिन से मशीन बंद पड़ी है। मरीज निजी लैबों में महंगे दामों पर सीटी स्कैन करवाने के लिए मजबूर हैं। लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
क्षेत्रीय अस्पताल में चार साल के बाद सीटी स्कैन सुविधा मिलनी शुरू हुई थी। दो माह पहले निजी कंपनी के माध्यम से नई सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है, लेकिन तकनीकी खामी के कारण चार दिन से ठप पड़ी है। मरीजों को निजी लैब में सीटी स्कैन करवाने के लिए कहा जा रहा है। जिले में क्षेत्रीय अस्पताल में ही सीटी स्कैन की सुविधा है। यहां जिलाभर से मरीज आते हैं, लेकिन मशीन खराब होने से उन्हें निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है।
इनसेट
रोजाना 15 से 20 से मरीजों के होते हैं सीटी स्कैन
क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को सीटी स्कैन करवाने के लिए कहा जाता है। परिजन निजी लैब में हजारों रुपये देकर सीटी स्कैन करवा रहे हैं। अस्पताल में सीटी स्कैन 1,090 रुपये में होता है। निजी लैब में चार से पांच हजार रुपये चुकाने पड़ रहे है।
कोट्स
कंपनी को जल्द ठीक करने के दिए हैं निर्देश
क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सीय अधीक्षक डॉ. सजीव वर्मा ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी आई है। कंपनी को जल्द ठीक करने के लिए कहा गया है।
क्षेत्रीय अस्पताल में बंद पड़ा सीटी स्कैन कक्ष। संवाद- फोटो : BILASPUR