फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जेएनवी कोठीपुरा में छठी कक्षा का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
80 बच्चों ने पास की परीक्षा, 6 से 14 अप्रैल तक होगा दस्तावेज सत्यापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने जेएनवी में छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी। जिले में 2042 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी, जिसमें से 80 बच्चे चयनित हुए हैं। परीक्षा परिणाम देखने के लिए विद्यार्थी सबसे पहले नवोदय की आधारिक वेबसाइट पर जाएं। रिजल्ट या एडमिशन 2026 लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद कक्षा और वर्ष का विकल्प चुनें। यदि आवश्यक हो तो रोल नंबर या अन्य विवरण दर्ज करें। सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। प्राचार्य राकेश कटोच ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि 6 से 14 अप्रैल तक विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। 15 अप्रैल से विद्यार्थियों की पढ़ाई नियमित रूप से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें