फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: घुमारवीं शहर में येलो लाइन लगाने के लिए निरीक्षण कार्य शुरू

Mon, 20 Feb 2023 06:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
ुमारवीं में पार्किंग की झंझट से छुटकारे के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते नगर परिषद के अधि
विज्ञापन
-पीली रेखा के बाहर टाइल लगाकर स्थानीय लोगों को दी जाएगी पार्किंग सुविधा
विज्ञापन

-शहर में बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण बनी रहती है जाम की स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी/घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में पीली लाइन लगाने के लिए निरीक्षण कार्य शुरू हो गया है। इस लाइन के बाहर के जो जगह बचेगी उस जगह पर टाइल्स लगाई जाएंगी। टाइल्स लगाने के बाद स्थानीय दुकानदारों और उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए उचित पार्किंग योग्य जगह बनाई जाएगी। इस कार्य से नगर परिषद की आय में बढ़ोतरी होगी व जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने पहल करते हुए शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान नेशनल हाईवे के अधिकारी भी साथ रहे। घुमारवीं शहर के एक छोर अबढानीघाट से लेकर शहर के दूसरे छोर पुल तक येलो लाइन के लिए जगह चयनित कर ली गई। घुमारवीं शहर के बीचों बीच से शिमला- मटौर नेशनल हाईवे गुजरता है। हाईवे के दोनों तरफ दुकानें व रिहायशी मकान हैं। शहर के बीच बस स्टैंड के लिए भी इसी हाईवे से मुड़ना करना पड़ता है। भीड़ भाड़ वाले इस शहर में अक्सर जाम की स्थित बनी रहती है। बाहर से आने वाले लोग बेतरतीब अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। जिस कारण स्थानीय दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। बाजार के दो किलोमीटर से ज्यादा हिस्से में अक्सर हादसों खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

हादसों से निजात दिलाने और जाम की समस्या को खत्म करने के लिए शहर में अब येलो लाइन लगाई जाएगी। येलो लाइन लगने से कोई भी व्यक्ति अपने वाहन यहां खड़ा नहीं कर पाएगा। साथ ही येलो लाइन के बाहर बचे हिस्से को नगर परिषद द्वारा पेड पार्किंग के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके अलावा येलो लाइन के बाहर जो वाहन खड़ा करेगा उसका पुलिस चालान करेगी। नगर परिषद द्वारा इस कार्य को करने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। लेकिन इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए टैक्सी स्टैंड व ट्राला स्टैंड बड़ी चुनौती होगी। नगर परिषद द्वारा किए जा रहे निरीक्षण के दौरान ही स्थानीय दुकानदारों व रिहायशी मकान वालों ने विरोध के स्वर उठाना शुरू कर दिए हैं। दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद पहले वाहनों को लगाने के लिए जगह उपलब्ध करवाए। लोगों ने कहा कि जैसे नगर परिषद द्वारा कहा जा रहा है कि दुकान मालिकों व रिहायशी मकान मालिकों की सुविधा के लिए दुकानों व मकानों के बाहर टाइल्स लगाई जाएंगी व पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी तो पहले लोगों की सुविधा प्राथमिकता के तौर पर की जाए उसके बाद येलो लाइन लगाने का काम शुरू किया जाए।
विज्ञापन

कोट
शहर में येलो लाइन लगाने का प्रावधान है। दुकानों के अलावा स्थानीय लोगों के घरों के बाहर उनकी गाड़ियां लगाने का प्रबंध किया जा रहा है। जल्द ही यह कार्य पूरा किया जाएगा। - रीता सहगल, अध्यक्ष, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें