फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई : दस दिन में 20 रुपये प्रति किलोग्राम महंगा हुआ प्याज

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक किलोग्राम प्याज के दाम 60 रुपये में तक पहुंचे
विज्ञापन

- लोकल आपूर्ति बंद हुई, महाराष्ट्र के नासिक से आ रहा प्यास
- दिवाली तक 80 रुपये तक पहुंच सकते हैं दाम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में दस दिन में प्याज के दाम 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गए हैं। दुकानों में प्याज 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है। दाम बढ़ने का कारण सब्जी मंडी में लोकल प्याज की आपूर्ति बंद होना माना जा रहा है। अब महाराष्ट्र के नासिक से प्याज की आपूर्ति हो रही है। विक्रेताओं के अनुसार दीपावली तक प्याज के दाम 80 रुपये तक पहुंच सकते हैं। पिछले कुछ माह से प्यास के दाम स्थित बने हुए थे। 10 दिन पहले तक प्यास 35 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से दुकानों पर मिल रहा था, लेकिन 17 अक्तूबर के बाद से प्याज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को खाद्य आपूर्ति विभाग की परचून रेट लिस्ट के अनुसार प्याज के अधिकतम दाम 60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। प्यास के लगातार दाम बढ़ने से रसोई का बजट भी बिगड़ गया है। परचून दुकानदारों के अनुसार दिवाली तक यह दाम 80 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ने की संभावना है। साथ ही दीवाली के बाद भी यह दाम बढ़ते रहेंगे। दिसंबर तक यह दाम 100 के करीब पहुंचने की संभावना है। पंजाब और स्थानीय स्तर से प्यास की फसल तैयार होने पर दाम कम होना शुरू होंगे। बता दें कि पंजाब और प्रदेश में इन प्याज की बुआई की गई है। प्यास की यह फसल जनवरी में तैयार होगी।
विज्ञापन


इनसेट
अन्य सब्जियों के दाम


आलू 25 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम, फूलगोभी 42 से 44, बंद गोभी 20 से 25, शिमला मिर्च 100 से 110, करेला 50 से 55, घीया 42 से 49, बैंगन 33 से 35, भिंडी 35 से 40, मटर 125 से 140 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें