फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन कोई उपहार नहीं, पेंशनरों का अधिकार है: रामलाल-

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक के दौरान उपस्थि? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक प्रधान रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में घुमारवीं में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनभोगियों की लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए सरकार से निस्तारण की मांग की गई। साथ ही संघ की गतिविधियों और उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया। बैठक में चीफ इंजीनियर एचएस चंदेल और आरपी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

बैठक के माध्यम से 65-70 व 75 वर्ष की आयु सीमा पार कर चुके पेंशनरों को मिलने वाले भत्ते 5 ,10 व 15 फीसदी को मूल पेंशन में समायोजित करने, पंजाब की तर्ज पर बिजली भत्ता, एलटीसी व पेंशन को आयकर से मुक्त करने का सरकार से अनुरोध किया। सभी पेंशन में राज्य सरकार व बिजली बोर्ड प्रबंधन से राज्य कार्यकारिणी की शीघ्र बैठक बुलाने का आग्रह किया गया। बिजली बोर्ड में खाली पदों को शीघ्र भरने और विद्युत सप्लाई सुचारु रूप से चलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग भी की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान रामलाल शर्मा ने पेंशन दिवस पर सभी पेंशनरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पेंशन कोई उपहार नहीं और न ही पारितोषिक उदारता है। पेंशन उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हित में पुरानी पेंशन बहाल की जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान सुखराम, उपप्रधान रूप लाल शर्मा, सचिव केएल शर्मा, मदन लाल राणा, दिलाराम राव, गंगा प्रसाद, शमशेर चंदेल, होशियार सिंह ठाकुर, प्रीतम, बृजलाल, धर्म सिंह, लेख राम, लखन पाल, विद्यासागर बुद्धि सिंह, बलदेव राम, रतन लाल, देवराज निका राम, सीता राम और मदन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

0
13 पेंशनरों को किया सम्मानित
बैठक में 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 13 पेंशनरों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में लौंगू राम कालिया, रामकृष्ण, प्रेम सिंह सरदार, जयराम शर्मा, बंसी राम, आर शर्मा, देवकृष्ण, अमरनाथ शर्मा, ज्ञान चंद भारद्वाज, गुरुदेव कौशल, गंगाराम, अजीत सिंह वर्मा और गांधीधाम को शॉल व टोपी देकर सम्मानित किया गया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें