फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 301 युवतियां ही हो पाई ग्राउंड टेस्ट में पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। लुहनू मैदान में पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन 301 युवतियां ही मैदान की बाधा को पार कर पाईं। ग्राउंड टेस्ट के लिए 790 युवतियां मैदान में पहुंची। तबीयत बिगड़ने के कारण एक युवती 18 दिसंबर को मैदान में बुलाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को 1100 युवतियों को ग्राउंड टेस्ट के लिए लुहणू मैदान में बुलाया गया था। लेकिन, 790 युवतियां ही मैदान में पहुंची। पुलिस की वर्दी पहनने के लिए मैदान में पहुंची युवतियों ने सर्द मौसम में दमखम दिखाया। भर्ती होने के लिए पहुंचे प्रतिभागियों को शारीरिक मानकों पर खरा उतरने के साथ ही दौड़, ऊंची व लंबी कूद आदि चुनौतियों से भी गुजरना पड़ा। एसपी एसआर राणा ने बताया कि पुलिस भर्ती को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। पुलिस भर्ती की पूरी प्रक्रिया पर कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।
इनसेट
भर्ती के दौरान पुलिस विभाग कोरोना गाइडलाइंस की सख्ती से पालना सुनिश्चित करा रहा है। युवाओं को भी कोरोना संक्रमण को लेकर सजग व सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। भर्ती के दौरान उम्मीदवारों को पुलिस विभाग 2 मास्क, एक सैनिटाइजर के साथ दो केले निशुल्क दे रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आने वाले युवाओं और उनके साथ आए परिजनों की मदद के लिए व्यास चैरिटेबल ट्रस्ट आगे आया है। ट्रस्ट ने निशुल्क लंगर का आयोजन किया है। यह लंगर प्रतिदिन 12 से 2 बजे तक संचालित होगा।

पुलिस भर्ती के दौरान लंबी कूद लगाती युवती।- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें