श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। पुलिस थाना कोट कहलूर के तहत पुलिस ने 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ कोट थाना में एचपी एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कोट थाना पुलिस की टीम मजारी गांव की तरफ गश्त पर थी। जब टीम मजारी पहुंची तो खड्ड के किनारे आग की लपटें दिखाई दीं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां दो लोगों ने एक भट्ठी लगाकर 200 लीटर का लोहे का ड्रम रखा हुआ था, जिसमें एक पाइप डालकर एक प्लास्टिक की कैनी में कच्ची शराब को भरा जा रहा था। पुलिस ने कैनी को अपने कब्जे में लेकर जब चेक किया तो उसमें 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी राजकुमार ने की है।